more about 2012 में खत्म हो सकती है दुनिया
world_02

नई दिल्ली
. वर्ष 2012 में यदि एक्स ग्रह की टक्कर पृथ्वी से होती है तो पूरे मानव प्रजाति का विनाश हो सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि दुनिया के कई बड़े वैज्ञानिकों का कहना है। हालांकि कुछ वैज्ञानिक ऐसी किसी भी आशंका से इंकार करते हैं।

जर्मनी के वैज्ञानिक रोसी ओडोनील और विली नेल्सन ने 21 दिसंबर 2012 को एक्स ग्रह की पृथ्वी से टक्कर की बात कही है। यदि २क्१२ में पृथ्वी के साथ एक्स ग्रह की टक्कर होती है तो धरती पर इतना अधिक विनाश होगा कि संपूर्ण मानव प्रजाति के अस्तिव पर संकट आ सकता है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि एक्स नाम का ग्रह धरती के काफी पास से गुजेरगा। जिससे यह पृथ्वी से टक्करा सकता है। यदि ऐसा होता है कि पृथ्वी को कोई नहीं बचा सकता है।

लेकिन दूसरी ओर, कुछ वैज्ञानिक इसे बकवास करार देते हैं। प्रोफेसर यशपाल के अनुसार कई हजार ग्रह और आकाशीय पिंड चक्कर लगा रहे हैं जो कि कभी न कभी पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। जिसके टक्कराने की आशंका रहती है। ऐसे ही एक्स भी हमारी पृथ्वी के कई हजार किलोमीटर समीप से गुजर सकता है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन यह कहना है कि यह पृथ्वी से टकरा जाएगा, इसकी संभावना न के बराबर है।

0 comments:

Post a Comment

top